कबीर फाउंडेशन द्वारा शिक्षकों का सम्मान

[the-subtitle]

SHARE:

हिंदुस्तां टाईम न्यूज, शाजापुर। शुक्रवार 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर यूथ ऑफ बलाई समाज कबीर फाउंडेशन द्वारा शिक्षक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विवेक दुबे एवं विशेष अतिथि उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण मंडलोई थे। अध्यक्षता बीएल गोयल जिला कीड़ा अधिकारी ने की। कार्यक्रम में कबीर फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं संस्थापक दिलीप सिंह बामनिया एवं उपाध्यक्ष नारायण सिंह मालवीय ने सभी शिक्षकों को स्मृति चिन्ह एवं दुपट्टा उड़ाकर गुरुजनों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दुबे ने कहा कि भारत के दूसरे राष्ट्रपति और महान शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। समाज में गरीब से भी गरीब बच्चों को शिक्षा मिले यह प्रयास हमारा रहना चाहिए। यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमारे जीवन में गुरु का स्थान बहुत ऊंचा है। एक अच्छा शिक्षक वह है जो कठिनाइयों से उबारता है। आत्म विश्वास दिलाता है ओर सफ़लता की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। अध्यक्षीय उद्बोधन में जिला कीड़ा अधिकारी गोयल ने कहा कि शिक्षक हमारे जीवन की नींव रखते हैं। छात्र यदि पेड़ है तो शिक्षक उसकी जड़ है। विशेष अतिथि उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य मंडलोई ने कहा कि एक सच्चा शिक्षक किताबों से ज्यादा अपने कर्मों से सिख देता है, जो जीवन भर याद रहती है। कबीर फाउंडेशन के अध्यक्ष बामनिया ने कहा कि गुरु वो रोशनी है जो अंधेरों में राह दिखा देती है। ज्ञान ही नहीं, अच्छे विचार और सही दिशा देना ही एक सच्चे शिक्षक की सबसे बड़ी पहचान है। कार्यक्रम में जितेंद्र मालवीय सरपंच, धर्मेंद्र मालवीय, जितेंद्र बमोरी, यश पिंकू मालवीय, सुनील मालवीय एवं छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक माखनलाल धानुक ने किया। यह जानकारी प्रवक्ता राजेश सिसनोरिया ने दी

Hindusta Time News
Author: Hindusta Time News

27 Years Experience Of Journlism

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *