जॉय शर्मा कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष निर्वाचित

[the-subtitle]

SHARE:

हिंदुस्तां टाईम न्यूज, शाजापुर। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की जिला शाखा के निर्वाचन राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री मनोहर गिरी, सह जिला निर्वाचन अधिकारी राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री सहज सरकार ने लालघाटी स्थित जिला प्रशिक्षण संस्थान में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई। निर्वाचन में जिलाध्यक्ष जॉय शर्मा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष मोहन किचोलिया, जिला सचिव बनवारीलाल बैरागी, जिला कोषाध्यक्ष गौरव शर्मा सहित 40 सदस्यीय कार्यकारिणी निर्वाचित घोषित की गई।
जिला अधिवेशन के अतिथि मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष द्विवेदी, देवप्रकाश श्रीवास्तव, देवेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश पशुपालन विभागीय समिति अध्यक्ष शशिमोहन सिंह राजपूत, डाईट प्रभारी प्राचार्य डॉ. बालेंदु श्रीवास्तव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गिरी ने संघ के उपाध्यक्ष पद पर गौरव सक्सेना, नरेंद्र सिंह राजपूत, संजय सोनी, ललित कुंभकार, सुरेश पाठक, सतीश सक्सेना, राजेश पाटीदार, राजेश कुशवाह, जयंत बघेरवाल, हरीश वाजपेयी, श्रीमती अनिता राठोर, श्रीमती मीनाक्षी मंडलोई, श्रीमती प्रियंका खंडेलवाल, सहसचिव राजेश चौरसिया, नवीन मिश्रा, विष्णु प्रसाद चावड़ा, बद्रीलाल गुर्जर, श्रीमती रेखा शर्मा, श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, संगठन मंत्री जीपी कुलमिया, सुबोध पाठक, मंत्री आशीष जोशी, राजेन्द्र व्यास, ओम राठौर, रितेश शर्मा, राजेंद्र मालिया, मोड़सिंह भिलाला, प्रचार मंत्री दिलीप जायसवाल, कार्यालय मंत्री अखिलेश सोनी तथा कार्यकारी सदस्य रविशंकर सोनी, श्रीमती ममता मनावत, श्रीमती सोनिया व्यास, श्रीमती नीता मेहता, रवि रानीवाल, रुक्मणी आर्य, बालकृष्ण शर्मा को निर्वाचित घोषित किया। इस अवसर पर संघ की शाजापुर, मोहन बड़ोदिया, शुजालपुर, कालापीपल ब्लॉक शाखा तथा शाजापुर, मोहन बड़ोदिया, शुजालपुर, कालापीपल, गौलाना, पोलायकला, अवन्तिपुर बड़ोदिया तहसील शाखा के अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं संगठन मंत्री उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मोहन किचोलिया ने किया और आभार बनवारीलाल बैरागी ने माना।

Hindusta Time News
Author: Hindusta Time News

27 Years Experience Of Journlism

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *