दोषियों पर कार्रवाई करें नहीं तो बढ़ेगा आंदोलन

[the-subtitle]

SHARE:

जिला अध्यक्ष पर दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई को लेकर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ संभागीय अध्यक्ष श्री जैन ने कहा, मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
हिंदुस्तां टाईम न्यूज, शाजापुर। गत दिनों पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष अभिषेक सक्सेना पर जिला प्रशासन ने दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई की थी। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई के विरोध में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया के मार्गदर्शन में मंगलवार दोपहर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन शाजापुर एसडीएम सुश्री मनीषा वास्कले को सौंपा गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के उज्जैन संभागीय अध्यक्ष मनोज जैन ने कहा कि शाजापुर जिला प्रशासन द्वारा पत्रकारों को प्रताड़ित करने के लिए लगातार दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई की जा रही है। मध्यप्रदेश सरकार दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करे, नहीं तो पत्रकारों का आंदोलन पूरे प्रदेश में बढ़ेगा।
श्री जैन ने कहा कि जिला प्रशासन ने सक्सेना को प्रताड़ित करने के लिए एक साधारण सूचना पत्र की तामिल किसी बड़े आदतन अपराधी या स्थायी वारंटी की तर्ज पर कराई। साथ ही उनको धौंस धपट देकर अवैधानिक कार्यशैली को भी अपनाया, जिसकी शिकायत मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की स्थानीय इकाई द्वारा की गई है। इस संबंध में शुजालपुर मंडी पुलिस थाने में एक शिकायती आवेदन भी दिया गया है। श्री जैन ने बताया कि सक्सेना पर कार्रवाई करने गए अधिकारियों ने उपस्थित मीडिया के समक्ष यह स्वीकार भी किया कि शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना व शुजालपुर एसडीएम अर्चना कुमारी के मौखिक निर्देश पर गणेश चतुर्थी का अवकाश होने के बावजूद हम यह नोटिस तामिल कराने यहां आए है। श्री जैन ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव, मुख्य सचिव अनुराग जैन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर शाजापुर कलेक्टर व शुजालपुर एसडीएम पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही यह भी कहा कि जांचकर यदि दोषी अधिकारियों पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो पत्रकारों का यह आंदोलन पूरे प्रदेश में बढ़ेगा। ज्ञापन सौंपने के पूर्व पत्रकार कलेक्टर कार्यालय परिसर में एकत्र हुए और जिला प्रशासन के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। ज्ञापन का वाचन वरिष्ठ पत्रकार राजेश नागर ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शिंदे, अनिल मुकाती, मोहित व्यास, सुनील हंचोरिया, जिला महासचिव उमेश टेलर, जिला कोषाध्यक्ष राजेश कलजोरिया, जिला उपाध्यक्ष आदित्य शर्मा, राजेंद्र राठौर, जिला सचिव मनीष पटेल, शहजाद खान, इमरान अंसारी, अमरसिंह मेवाड़ा, जिला संयुक्त सचिव मोहित राठौर, आनंद मेवाड़ा, ओमप्रकाश प्रजापति, जिला कार्यकारिणी सदस्य अजय सिंह कुशवाह, सलीम खान, दीपक सक्सेना, निर्मल गोस्वामी, शाजापुर ब्लाॅक अध्यक्ष हेमंत आर्य, शुजालपुर ब्लाॅक अध्यक्ष प्रशांत मिश्रा, गुलाना ब्लाॅक अध्यक्ष सलीम शेख, ब्लाॅक महासचिव मोहित भावसार, नमन परमार, धर्मेंद्र परमार, संजय गोस्वामी, शेख अजहरुद्दीन, उपाध्यक्ष मुस्तफा अली, संतोष राजपूत, सचिव संजय सक्सेना, संयुक्त सचिव रवि सांकलिया, भरत चतुर्वेदी, आकाश पांचाल, कार्यकारिणी सदस्य इरफान मंसूरी, अजय वर्मा, अफसार खान, महेंद्र आचार्य, अनिल सोनवाने, अवनिश त्रिवेदी, तेजकरण चौहान, मोहसिन मिर्जा, दिलीप नागर, प्रेमसिंह साहू, सुनील गोयन, हुकुम कुशवाह, जीवन सिंह गुर्जर, ईश्वर सिंह भिलाला, वसीम खान, सूर्या परमार, सोनू मीणा सहित शाजापुर जिले के पत्रकार उपस्थित थे।

Hindusta Time News
Author: Hindusta Time News

27 Years Experience Of Journlism

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *