जिले में मजबूत होगी करणी सेना

[the-subtitle]

SHARE:

शिवपाल सिंह बने प्रदेश विधि सलाहकार
हिंदुस्तां टाईम न्यूज, शाजापुर। राजपूत करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर ने शाजापुर/इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार एवं हाईकोर्ट अभिभाषक शिवपालसिंह चौहान को संगठन में प्रदेश विधि (कानून) सलाहकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी हैं। सिंह के करणी सेना प्रदेश विधि सलाहकार नियुक्त होने से शाजापुर जिले सहित प्रदेश में संगठन मजबूत होगा। आपके लंबे सामाजिक, राजनीतिक, पत्रकारिता एवं कानून ज्ञान का लाभ निश्चित रूप से करणी सेना को मिलेगा।
उल्लेखनीय हैं कि सिंह पिछले काफी लंबे समय से शाजापुर जिले की सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। जिले में राजपूत समाज के गौरव स्व. श्री मनोहर सिंह जी के सानिध्य में रहते हुए आपने सामाजिक गतिविधियों की शुरुआत की थी। करीब 30 वर्ष पूर्व आपने स्व. सिंह के नेतृत्व में युवा राजपूत समाज जिलाध्यक्ष रहते हुए वीर क्षत्रसाल एवं महाराणा प्रताप की जयंती पर शाजापुर जिले में पहली बार किसी भी समाज की अभी तक की सबसे बड़ी भव्य “शौर्य यात्रा” निकालकर राजपूत समाज में अपनी अमिट छाप छोड़ी थी। इस विशाल शौर्य यात्रा के बाद हर समाज “जागा” और सभी अपने-अपने समाज के जुलूस जलसे निकालने लगे। अब शाजापुर “जुलूसों का शहर” बन गया हैं। युवा सामाजिक नेता शिवपाल सिंह ने 15 अक्टूबर 2000 को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं स्व. मनोहर सिंह जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अखिल भारतीय राजपूत समाज के राष्ट्रीय आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा शिवपालसिंह कई सामाजिक, रचनात्मक एवं राजनीतिक गतिविधियों में राजपूत समाज का दमदारी से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। “कोरोनाकाल” के समय जान जोख़िम में डालकर लोगों की जीवन रक्षक सेवाओं के लिए आपको “कोरोना योद्धा” के रूप में सम्मानित भी किया गया।
छात्र जीवन से सामाजिक-राजनीतिक जुड़ाव
शिवपाल सिंह का छात्र जीवन से ही सामाजिक, खेलकूद एवं राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ाव रहा हैं। विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन क्रिकेट टीम के कप्तान रहते हुए सिंह ने टीम को अंतर विश्वविद्यालय उपविजेता बनाया था। महाविद्यालयीन छात्र जीवन में आपने जिले के लीड कॉलेज पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन महाविद्यालय में “रॉयल पैनल” छात्र संगठन की स्थापना की। छात्रसंघ पैनल के “संस्थापक” बनकर इसके गठन में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई। छात्रसंघ अध्यक्ष रहते हुए महाविद्यालय चुनावों में रॉयल पैनल ने मुख्य राजनीतिक पार्टियों के छात्र संगठनों को कड़ी टक्कर देते हुए अनेक बार शिकस्त भी दी थी। इसके अलावा छात्र जीवन में ही आपने युवा राजपूत समाज जिलाध्यक्ष पद पर रहते हुए समाज हित में कई रचनात्मक कार्य किए। युवक कांग्रेस एवं कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ रहते हुए सिंह ने विभिन्न चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों के लिए पसीना बहाया और उनके चुनाव प्रचार एवं जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो उन्होंने जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय शुजालपुर से गणित में स्नातक के बाद राजनीति शास्त्र, रसायनशास्त्र, पत्रकारिता एवं दर्शनशास्त्र में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की। कानून की मास्टर डिग्री के साथ हाईकोर्ट एडवोकेट शिवपाल सिंह के करणी सेना परिवार से जुड़ने से राजपूत समाज के युवाओं में हर्ष व्याप्त हैं। निश्चित रूप से सिंह के लंबे सामाजिक, राजनीतिक एवं पत्रकारिता के अनुभवों का लाभ करणी सेना को शाजापुर जिले सहित प्रदेशभर में मिलेगा। करणी सेना परिवार से जुड़ने पर विभिन्न वर्ग के प्रबुद्धजनों ने शिवपाल सिंह को शुभकामनाएं दी।

Hindusta Time News
Author: Hindusta Time News

27 Years Experience Of Journlism

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *