सीजेआई के शपथ ग्रहण में विदेशी मेहमान

[the-subtitle]

SHARE:

राकेश अचल। सोमवार (24 नवंबर 2025) को जस्टिस सूर्यकांत भारत के नए और 53वें चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ लेने वाले हैं। रविवार को मौजूदा सीजेआई बीआर गवई का कार्यकाल खत्म हो गया है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि राष्ट्रपति भवन में नए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के शपथ ग्रहण के दौरान 6 देशों के चीफ जस्टिस, जज और उनके परिजन उपस्थित रहेंगे। जस्टिस सूर्यकांत को नए सीजेआई के तौर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी।
बार एंड बेंच की रिपोर्ट में बताया गया है कि नए सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत के शपथ ग्रहण समारोह में इस बार 6 देशों के एक दर्जन से ज्यादा जज और चीफ जस्टिस मौजूद रहेंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है जब भारत के प्रधान न्यायाधीश के शपथ ग्रहण समारोह में न्याय पालिका से जुड़ा इतना बड़ा अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल उपस्थित रहेगा। अभी तक प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में ही विदेशी मेहमान आमंत्रित किए जाते थे। शपथ ग्रहण समारोह में जिन 6 देशों के जजों, चीफ जस्टिस और उनके परिजनों को आमंत्रित किया गया है उनमें नेपाल से जस्टिस प्रकाश मानसिंह राउत चीफ जस्टिस नेपाल, जस्टिस सपना प्रधान मल्ला, जज नेपाल सुप्रीम कोर्ट, अशोक बहादुर मल्ला जस्टिस सपना के पति, जस्टिस अनिल कुमार सिन्हा नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज और मौजूदा मंत्री उर्सिला सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा की पत्नी। भूटान से जस्टिस ल्योन्पो नोरबू शेरिंग भूटान के चीफ जस्टिस और ल्हादेन लोटे, जस्टिस शेरिंग की पत्नी का नाम प्रमुख है। केन्या से जस्टिस मार्था कूमे चीफ जस्टिस और केन्या सुप्रीम कोर्ट की प्रेसिडेंट जस्टिस सुसान न्जोकी न्दुंगु, जज सुप्रीम कोर्ट मलेशिया से जस्टिस तन श्री दातुक नलिनी पथ्मनाथन जज, फेडरल कोर्ट मलेशियापशुपति शिवप्रगासम, जस्टिस नलिनी के पति आ रहे हैं।
मॉरीशस से जस्टिस बीबी रेहाना मुंगली गुलबुल मॉरिशस की चीफ जस्टिस, रेबेका हन्ना बीबी गुलबुल मॉरिशस की चीफ जस्टिस की बेटी और श्रीलंका से जस्टिस पी पद्मन सुरसेना श्रीलंका के चीफ जस्टिस, सेपालिका सुरसेना श्रीलंका के चीफ जस्टिस की पत्नी, जस्टिस एस थुरैराजा जज सुप्रीम कोर्ट श्रीलंका, शशिकला थुरैराजा जस्टिस थुरैराजा की पत्नी, जस्टिस अहमद नवाज जज सुप्रीम कोर्ट श्रीलंका, रिजान धलिप नवाज जस्टिस नवाज की पत्नी शपथ ग्रहण में शामिल हो रहीं हैं।
आपको बता दें कि किसी सीजेआई के शपथ ग्रहण में नेताओं की तरह विदेशी मेहमानों का जमावडा पहली बार हो रहा है। इसके पीछे किसका दिमाग लगा है, हमें नहीं मालूम।
जस्टिस सूर्यकांत निवर्तमान सीजेआई बीआर गवई के बाद सुप्रीम कोर्ट के सबसे सीनियर जज हैं और उन्हें देश के 53वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के रूप में नामित किया गया है। 10 फरवरी 1962 को हरियाणा के हिसार जिले में एक मध्यवर्गीय परिवार में जन्मे जस्टिस सूर्यकांत को 24 मई 2019 को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया था। इससे पहले वे हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस थे। जस्टिस सूर्यकांत 1981 में हिसार के गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज से ग्रेजुएट हुए। 1984 में उन्होंने रोहतक के महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली। इसके तुरंत बाद ही उन्होंने हिसार जिला अदालत से ही लॉ की प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। नए सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत के सामने भी न्याय पालिका के प्रति जन विश्वास को बढाने की चुनौती है। पिछले कुछ वर्षों से भारतीय सर्वोच्च न्यायालय आधे अधूरे फैसलों के लिए चर्चित रहा है। न्याय पालिका की छवि भी सत्ता समर्थक की बनी है।
(ये लेखक के अपने विचार हैं।)

“श्री राकेश अचल जी मध्यप्रदेश के ऐसे स्वतंत्र लेखक हैं जिन्होंने 4 दशक (40 साल) तक अखबारों और टीवी चैनलों के लिए निरंतर काम किया। देश के प्रमुख हिंदी अखबार जनसत्ता, दैनिक भास्कर, नईदुनिया के अलावा एक दर्जन अन्य अखबारों में रिपोर्टर से लेकर संपादक की हैसियत से काम किया। आज तक जैसे टीवी चैनल से डेढ़ दशक (15 सालों) तक जुड़े रहे। आकाशवाणी, दूरदर्शन के लिए नियमित लेखन किया और पिछले 15 सालों से स्वतंत्र पत्रकारिता तथा लेखन कर रहे है। दुनिया के डेढ़ दर्जन से अधिक देशों की यात्रा कर चुके अचल ने यात्रा वृत्तांत, रिपोर्टज, गजल और कविता संग्रहों के अलावा उपन्यास विद्या पर अनेक पुस्तकें लिखी हैं। उन्हें अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कार और सम्मान भी मिले हैं”।
Hindusta Time News
Author: Hindusta Time News

27 Years Experience Of Journlism

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *