सद्कर्मों को कभी भुलाया नहीं जा सकता: बंटी बना

[the-subtitle]

SHARE:

जिलेभर में मनाई गई पूर्व विधायक सिंह की 76वीं जयंती, कहीं निराश्रितों को कराया भोजन तो कहीं हुआ कंबल वितरण
हिंदुस्तां टाईम न्यूज, शाजापुर। गुरूवार को जिले सहित मालवांचल की सहकारिता के पितृ पुरूष एवं गुलाना के पूर्व विधायक स्व. मनोहरसिंह जी यादव की 76वीं जन्म जयंती जिलेभर में उनके शुभचिंतकों द्वारा मनाई गई। स्व. सिंह की जयंती पर जिलेभर में उनके शुभचिंतकों ने उनके छाया चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर सेवा कार्य किए। कहीं निराश्रितों को भोजन कराया गया तो कहीं शासकीय अस्पतालों में दूध-फल का वितरण किया गया। वहीं गरीब एवं निराश्रित लोगों को कंबल वितरण के आयोजन भी किए गए। जन्म जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय शाजापुर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्व. सिंह के ज्येष्ठ पुत्र योगेंद्रसिंह बंटी बना ने कहा कि सद्कर्मों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।
जिला मुख्यालय स्थित अखंड आश्रम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा की शुरूआत में सभी ने स्व. सिंह को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। इसके बाद सभी ने निराश्रितों को भोजन वितरित किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उनके ज्येष्ठ पुत्र योगेंद्रसिंह बंटी बना ने कहा कि मेरे पिताजी ने हर समय जरूरतमंदों की मदद की। उन्होंने सहकारिता के क्षेत्र में वो स्थान पाया, जिसकी आज कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। मैं उनके पद चिन्हों पर चलकर उनके सेवा के पुनीत कार्य को आगे बढ़ाता रहूंगा, ताकि मेरे पिताजी की स्मृति हमेशा जिलेवासियों के जहन में रहे।
वरिष्ठ समाजसेवी वीरेंद्र व्यास ने कहा कि स्व. मनोहर सिंह जी जब जिला सहकारी बैंक चेयरमेन थे, उस समय उन्होंने कभी न दिन देखा न रात, बस हमेशा लोगों की मदद के लिए तैयार रहते थे। आज भी उनकी याद में जिलेभर में कई जगह श्रद्धांजलि और सेवा के जो आयोजन हो रहे हैं, वो दर्शाते है कि स्व. सिंह भले ही हमारे बीच में न हो लेकिन उनके सत्कर्मों ने उन्हें आज भी लोगों के दिलों में जिंदा रखा है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री क्षितिज भट्ट, आशुतोष शर्मा, महेश बराड़ा, राजेश पायलेट, राजीव दुबे, विनीत वाजपाई, सत्या वात्रे, राजेश पारछे, लक्ष्मण गवली, वीरेंद्रसिंह गोहिल, सीताराम रवैया, अंकित आचार्य, शब्बीर भाई, शैलेंद्र पायलेट, धर्मेंद्रसिंह सिसौदिया, हेमंत आर्य, मुकेश शर्मा, पं. गोविंद शर्मा, लकी बना, विजेंद्र पाटीदार, हेमंत शर्मा, राहुल मालवीय, आजाद भाई आदि सहित बड़ी संख्या में स्व. सिंह के शुभचिंतक उपस्थित थे।
जिलेभर में हुए आयोजन
पूर्व विधायक स्व. सिंह की 76वीं जन्म जयंती पर शुजालपुर, कालापीपल, गुलाना, अकोदिया, बोलाई, सलसलाई, देवलाबिहार, कालीसिंध, बेरछा, सुंदरसी सहित कई जगह श्रद्धांजलि सभा एवं सेवा कार्य के आयोजन किए गए। स्व. सिंह के शुभचिंतकों द्वारा कहीं शासकीय अस्पतालों में भर्ती मरीजों को दूध-फल का वितरण किया गया तो कहीं गरीब एवं निराश्रितों को कंबल वितरण किया गया। सभी स्थानों पर स्व. सिंह के सद्कार्यों को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए और उनके पद्चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया।

Hindusta Time News
Author: Hindusta Time News

27 Years Experience Of Journlism

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *