ब्ल्यू डायमंड क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं आराध्या एवं प्रकृति
हिंदुस्तां टाईम न्यूज, शाजापुर। जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा संचालित ब्ल्यू डायमंड क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण ले रही दो खिलाड़ियों का चयन अंडर 15 मध्यप्रदेश गर्ल्स ट्रायल के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ियों का चयन उज्जैन में आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ।
नगर की आराध्या पांचाल एवं प्रकृति देवड़ा का चयन उज्जैन में अंडर 15 मध्यप्रदेश गर्ल्स हेतु आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में किया गया है। दोनों खिलाड़ी नगर के उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर प्रतिदिन अभ्यास करती है। साथ ही कोच खलील खान, मनोज आर्य, विजय शिवहरे के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। ब्ल्यू डायमंड एकेडमी के बॉलिंग कोच शिवहरे द्वारा विगत 4 महीनों से लगातार दोनों खिलाड़ियों को बाॅलिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। क्रिकेट अकादमी की दोनों खिलाड़ियों के चयन पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह भदौरिया, अशफाक खान, आनंद भावसार, जगदीश मीणा, विनोद, विकास, नितिन शर्मा, राजेश श्रीवास्तव ने हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। उपरोक्त जानकारी जिला क्रिकेट एसोसिएशन सचिव मनोज आर्य ने दी।
Author: Hindusta Time News
27 Years Experience Of Journlism




