श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक आयोजित

[the-subtitle]

SHARE:

30 जून को कालापीपल में आयोजित होगा जिला सम्मेलन
शाजापुर। आगामी 30 जून मंगलवार को जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश श्रमजीवी संघ के जिला सम्मेलन को लेकर शाजापुर ब्लॉक के पत्रकार साथियों एवं पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को दोपहर 3 बजे लालघाटी स्थित विद्युत मंडल रेस्ट हाउस में आयोजित की गई है। संघ के उज्जैन संभागीय अध्यक्ष मनोज जैन के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने जिला सम्मेलन को लेकर अपने विचार एवं सुझाव रखे।
बैठक को संबोधित करते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला महासचिव राजा राठौर ने कहा कि बड़े ही हर्ष का विषय है कि संघ की ओर से कालापीपल में जिला सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हमारे वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा हमें मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। अतः अधिक से अधिक संख्या में जिले के पत्रकार साथी इस आयोजन में शामिल होने के लिए कालापीपल पहुंचे। संघ के जिला अध्यक्ष अभिषेक सक्सेना ने सम्मेलन को लेकर उपस्थित पत्रकार साथियों से विचार विमर्श किया एवं बताया की जिला सम्मेलन में संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया जी सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी जिले के समस्त पत्रकारों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। अतः समस्त पत्रकार साथी अधिक से अधिक संख्या में जिला सम्मेलन में सम्मिलित होकर इसे सफल बनाएं। बैठक को संबोधित करते हुए शाजापुर ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत आर्य ने विश्वास दिलाया कि जिला सम्मेलन में शाजापुर ब्लॉक के पत्रकार साथी अधिक से अधिक संख्या में कालापीपल पहुंचेंगे।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष सलीम खान, इमरान अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष राजेश कलजोरिया, महेंद्र आचार्य, अनिल माहौर, दीपक अग्रवाल, अफसार खान, इरफान मंसूरी सहित संगठन के पत्रकार साथी उपस्थित थे। आभार रवि साकलिया ने माना।

Hindusta Time News
Author: Hindusta Time News

27 Years Experience Of Journlism

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *