जैन की नियुक्ति से संभाग में मजबूत होगा संघ

[the-subtitle]

SHARE:

हिंदुस्तां टाईम न्यूज, शाजापुर। प्रदेश में पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का 25वां त्रिवर्षीय 2 दिवसीय महा अधिवेशन 26 व 27 मार्च को मुरैना में आयोजित किया गया। महा अधिवेशन के प्रथम दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर ने प्रदेश के पत्रकारों को संबोधित किया। महा अधिवेशन में आगामी 3 वर्ष के लिए संघ की नवीन कार्यकारिणी के निर्वाचन की प्रक्रिया भी पूर्ण की गई। इस दौरान संघ के प्रांताध्यक्ष के रूप में श्री शलभ भदौरिया को पुनः निर्वाचित घोषित किया गया। प्रांताध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद श्री भदौरिया ने शाजापुर के श्री मनोज जैन को श्रमजीवी पत्रकार संघ का उज्जैन संभाग अध्यक्ष नियुक्त किया। उज्जैन संभाग अध्यक्ष के रूप में श्री जैन की नियुक्ति की घोषणा होने के साथ ही क्षेत्र के पत्रकारों में हर्ष की लहर दौड़ गई।
उल्लेखनीय है कि श्री जैन पिछले करीब 20 सालों से श्रमजीवी पत्रकार संघ से जुड़कर शाजापुर जिले सहित आसपास के क्षेत्र में पत्रकार हितों के काम कर रहे हैं। शासन-प्रशासन स्तर पर ईमानदार पत्रकारों की लड़ाई लड़ने के लिए सदैव तत्पर रहने वाले श्री जैन के उज्जैन संभाग अध्यक्ष नियुक्त होने से श्रमजीवी पत्रकार संघ निश्चित रूप से क्षेत्र में मजबूत होगा। संगठन के शाजापुर जिलाध्यक्ष के रूप में उनका करीब 15 वर्ष का लंबा अनुभव उज्जैन संभाग के पत्रकारों को श्रमजीवी पत्रकार संघ से जोड़ने के काम आएगा। श्री जैन ने संघ के शाजापुर जिला अध्यक्ष के रूप भी अपने कार्य काल की अमिट छाप जिले के पत्रकारों पर छोड़ी है। इसी कारण शाजापुर जिले के गांव-गांव में श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्य मौजूद हैं। जिले के प्रत्येक ब्लाॅक के पत्रकारों में सामंजस्य बनाते हुए सभी को साथ लेकर चलने की कला के कारण ही वे करीब 15 सालों तक श्रमजीवी पत्रकार संघ के शाजापुर जिला अध्यक्ष रहे।
श्री जैन को मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का उज्जैन संभाग अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर संघ के संभागीय उपाध्यक्ष किशोर खन्ना, संभागीय कार्यकारिणी सदस्य हरविंदर सिंह पाहुजा, मनोहर मारोठिया, सुनील वर्मा, जिला अध्यक्ष अभिषेक सक्सेना, वरिष्ठ पत्रकार शिवपाल सिंह, मनोज पुरोहित, हाजी नईम कुरैशी, अनिल मुकाती, मोहित व्यास, पीयूष भावसार, सुनील हंचोरिया, संघ के जिला महासचिव उमेश टेलर, कोषाध्यक्ष राजेश कलजोरिया, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राठौर, आदित्य शर्मा, जिला सचिव शहजाद खान, इमरान खरखरे, इमरान अंसारी, जिला संयुक्त सचिव मोहित राठौर, ओमप्रकाश प्रजापति, जिला कार्यकारिणी सदस्य विजय जोशी, अजय सिंह कुशवाह, सलीम खान, शाजापुर ब्लॉक ईकाई अध्यक्ष हेमंत आर्य, मनीष सिसोदिया, कमल सूर्यवंशी, महासचिव मोहित भावसार, अजहरुद्दीन खान, कोषाध्यक्ष सुनील भाटी, उपाध्यक्ष मुस्तफा अली, अनुराग श्रीवास्तव, अमित शर्मा, सचिव संजय सक्सेना, किशोर सिंह राजपूत, ग़य्यूर खान, संयुक्त सचिव मुकेश राठौर, रवि सांकलिया, आकाश पांचाल, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश शर्मा, इरफान खान, किशोर सोनी, संजय राठौर, अजय वर्मा, अफसार खान, महेंद्र आचार्य, धनराज गवली, नरेंद्र भाटी, विनोद जोशी, दीपक अग्रवाल, अनीस खान, बंटी व्यास, संदीप गुप्ता, नितिन परमार, तेजकरण चौहान, जीवन सिंह गुर्जर, रामबाबू शर्मा, ईश्वर सिंह भिलाला सहित शाजापुर जिले के पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रांताध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया के प्रति आभार व्यक्त किया।

Hindusta Time News
Author: Hindusta Time News

27 Years Experience Of Journlism

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *