हिंदुस्तां टाईम न्यूज, शाजापुर। ग्राम दुपाड़ा में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में तीन दिवसीय पंचकुंडी गायत्री यज्ञ का आयोजन हुआ। शांतिकुंज हरिद्वार से पधारी प्रतिनिधि टोली नायक श्रीमती प्रज्ञा दीदी के सानिध्य में गत दिनों यह पावन अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। गणेश उत्सव के अवसर पर आयोजित इस यज्ञ में ग्रामीणों व श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यज्ञ समापन पर दिलाया नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया गया।
यज्ञ के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने वेदमंत्रों के उच्चारण के साथ आहुतियां समर्पित की। सभी ने सामूहिक रूप से उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरा वातावरण गायत्री महामंत्र से गुंजायमान होता रहा। पूर्णाहुति के अवसर पर श्रीमती प्रज्ञा दीदी ने कहा कि यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन को संस्कारित करने और समाज को उन्नति की ओर ले जाने का माध्यम है। यज्ञ से न केवल वातावरण शुद्ध होता है, बल्कि मन और मस्तिष्क में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को नशा मुक्ति का संकल्प भी दिलाया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सर्वश्री किरण कुमार दसोंदी, राधेश्याम पटेल, कुलदीप पाटीदार, कैलाश लववंशी, ओमप्रकाश पाटीदार, बालकृष्ण पाटीदार, बलवंत ठाकुर, श्रीमती इंदिरा पालीवाल, सरिता ठाकुर, श्रीमती संगीता पाटीदार, श्रीमती रेखा राठौर के साथ-साथ ग्राम दुपाड़ा एवं शाजापुर महिला मंडल का विशेष सहयोग रहा।

Author: Hindusta Time News
27 Years Experience Of Journlism





